बैठक में डीएम ने दिये सख्त निर्देश
नवादा नगर : जिला स्तर पर आये सेवांत लाभ, विभागीय कार्रवाई, न्यायालय के संबंधित अटके पड़े आदि मामलों से जुड़ी शिकायतें बुधवार को सुनी गयीं.डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में आये मामलों पर चर्चा किया गया. रिटायरमेंट के बाद किसी कर्मी द्वारा सेवांत लाभ सहित अन्य विभागीय मामले की अपील के बाद जिला शिकायत निवारण समिति के द्वारा मामले की सुनवाई की जाती है.
विभिन्न कार्यालयों में इस प्रकार की विभागीय समस्या नहीं हो, इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में लगभग एक माह पर यह समिति बैठक करती है. बुधवार को हुई बैठक में जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों को तेजी से विभागीय निष्पादन का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ राजेश कुमार, ओएसडी मुकेश रंजन, अधिकारी मंजूषा चंद्रा आदि बैठक में मौजूद थे.
