नवादा : एसपी विकास बर्मन के जनता दरबार में ही एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसका नाम भवानी कुमारी है. वह दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने पहुंची थी. जहर खाने के बाद वह यह कहते हुए बेहोश हो गयी कि उसकी बेटी का ख्याल रखा जाये.
एसपी ने अपने स्काॅट वाहन से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. एसपी ने कहा कि भवानी कुमारी ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है. उन्होंने बताया कि इस बाबत विवाहिता ने 28 मई को ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पति सहित ससुराल के अन्य लोगों को आरोपित बनाया था. विवाहिता का मायका नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित बाली बेलछी गांव में है.
