रिजल्ट जानने को उमड़ा हुजूम

समर्थकों ने खूब की नारेबाजी नवादा : जिला मुख्यालय स्थित टीचर ट्रेनिंग के डायट भवन में सुबह से ही नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट देखनेवालों का हुजूम लगा रहा. लोग अपने चहेते प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत का सेहरा पहनाने को बेताब नजर आ रहे थे. जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे आ रहे थे, लोगों का […]

समर्थकों ने खूब की नारेबाजी

नवादा : जिला मुख्यालय स्थित टीचर ट्रेनिंग के डायट भवन में सुबह से ही नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट देखनेवालों का हुजूम लगा रहा. लोग अपने चहेते प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत का सेहरा पहनाने को बेताब नजर आ रहे थे. जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे आ रहे थे, लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा था. रिजल्ट के इंतजार में खड़े लोगों के दिलों की धड़कन भी बढ़ी हुई थी.जिस प्रत्याशी के समर्थकों को जीत की सूचना मिलती वह उत्साह से नारेबाजी करने लगता. हालांकि पुलिस व्यवस्था काफी दुरुस्त थी, परंतु जीत की खुशी में किसी से कुछ कहा भी नहीं जा रहा था. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ करायी गयी मतगणना में डीएम से लेकर सभी पदाधिकारी जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >