बिहार : नवादा में ट्रैक्टर चालक ने 6 लोगों को रौंदा

नवादा : बिहार के नवादा में सोमवार को रोह बाजार में दोपहर को धक्का मारकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक ने 6 लोगों को रौंद दिया.घटनामें गंभीर रूप से घायल उपेंद्र मिस्त्री व उसकी पत्नी को डॉक्टरों नेबेहतरइलाज के लिए पटना रेफर कर दियाहै. जबकि चार अन्य घायलों का इलाज रोह पीएचसी व निजी अस्पतालों में […]

नवादा : बिहार के नवादा में सोमवार को रोह बाजार में दोपहर को धक्का मारकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक ने 6 लोगों को रौंद दिया.घटनामें गंभीर रूप से घायल उपेंद्र मिस्त्री व उसकी पत्नी को डॉक्टरों नेबेहतरइलाज के लिए पटना रेफर कर दियाहै. जबकि चार अन्य घायलों का इलाज रोह पीएचसी व निजी अस्पतालों में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना उस वक्त घटी जब ट्रैक्टर ड्राइवर पेट्रोल पंप के पास एक चार साल की लड़की ट्रैक्टर के नीचे आ गयी. जिसके बाद चालक तेज गति से ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. भागने के क्रम में रोह बाजार में सब्जी खरीद रहे दंपत्ति उपेंद्र मिस्त्री और उसकी पत्नी सबिता कुमारी, एक दर्जी मोहमद जैनुल व बाइक चालक पिंटू को रौंदते हुए ट्रैक्टर संजय राम के चाय-नाश्ते दुकान व मोहमद अली के जूते की दुकान में घुस गया. जिससे दुकान का सारा सामान तहस-नहस हो गया.

मसौढ़ी में पुलिस पर हमला, पथराव, दो पुलिसवाले सहित छह जख्मी

हालांकिहादसेमें दुकानदार बाल-बाल बच गया. इसके बाद बाजार के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. रोह थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.पुलिसइसमामलेमें प्राथमिकी दर्ज करनेके साथ जांच में जुटगयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >