नवादा: बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना के बाराटांड गांव स्थित अपने ससुराल में एक युवक ने बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोविंदपुर थाना प्रभारी रुपनारायण राम ने बताया कि मृतक का नाम अमरजीत राम (24) है. युवक द्वारा आत्महत्या का कारण पत्नी से झगडा होना बताया जाता है.
उन्होंने बताया कि घटना के पूर्व अमरजीत ने अपनी पत्नी और बच्चे को अपने ससुराल में कमरे में बाहर कर अंदर से दरवाजा लगाने के बाद घर के छप्पर में गमछा का फंदा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
