छापेमारी : नवादा से लूटी गयी राशि कटिहार से बरामद

पकरीबरावां एसडीपीओ ने किया मामले का खुलासा, पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत

बैंक से रुपये निकालकर जा रहे व्यक्ति से हुई थी छिनतई फोटो कैप्शन – प्रेसवार्ता में मौजूद एसडीपीओ व अन्य प्रतिनिधि, वारिसलीगंज बच्ची की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक से निकाली गयी एक लाख रुपये की राशि झपट्टा मारकर ले भागे बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी सफलता पायी है. पुलिस की सक्रियता से छिनतई की गयी पूरी राशि बरामद कर ली गयी है. रविवार को वारिसलीगंज थाने में पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर की उपस्थिति में प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी गयी. बताया गया कि बरनामां पंचायत के कुंभी गांव निवासी कौशलेश कुमार ने 13 अप्रैल 2026 को पीएनबी से रुपये की निकासी की थी. पूर्व से घात लगाये दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला कॉलेज के पास झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला उड़ा लिया था. घटना के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, मनोज कुमार राय, पप्पू कुमार व डीआइयू की टीम ने गहन छानबीन शुरू की. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कटिहार जिले के रौतारा गांव निवासी अमन यादव व मोनू यादव के घर छापेमारी कर लूटी गयी एक लाख रुपये की राशि बरामद की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि छिनतई करने वाला आरोपित बैंक में भी पीड़ित के पास ही खड़ा था और सुनसान जगह की तलाश में था. उन्होंने बताया कि कटिहार के रौतारा गांव के कई युवक गिरोह बनाकर विभिन्न जिलों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >