एमडीएम डीपीओ ने बच्चों संग चखा मध्याह्न भोजन का स्वाद
स्वस्थ समाज के लिए बच्चों को दी पौष्टिक आहार और स्वच्छता की सीख
फोटो कैप्शन- मध्य विद्यालय कटघरे में एमडीएम का स्वाद लेते डीपीओ.
मेसकौर.
शनिवार को मेसकौर प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण एमडीएम डीपीओ ने किया़ इस दौरान एमडीएम डीपीओ रिशुराज ने स्वयं बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम का स्वाद लिया. उन्होंने छात्रों को विशेष पौष्टिक और स्वस्थ भोजन की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही खाना खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी निर्देश भी दिये. उन्होंने बताया कि स्वस्थ और मजबूत शरीर के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को पौष्टिक और ताजा भोजन बेहद जरूरी है. इसलिए, सभी को पौष्टिक भोजन के साथ स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए. जंक फूड और बासी खाना से हर आयु वर्ग के लोगों को दूर रहना चाहिए, तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है. ज्ञात हो कि रकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार मिड डे मील सहित कई कार्यक्रम चला रही है, ताकि पढ़ाई के साथ बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके.