तिरवा गांव के पास दिया गया घटना को अंजाम
बीडीओ ने परिजनों को दिया 20 हजार का चेक
हत्यारों की िगरफ्तारी का दिया आश्वासन
पकरीबरावां : थाना क्षेत्र के तिरवा गांव के ही कुछ दबंगों ने ग्रामीण दलित युवक दिनेश पासवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि दिनेश पासवान सोमवार की शाम पकरीबरावां से घर लौट रहा था.
इसी क्रम में गांव से कुछ दूर रास्ते पर एक दर्जन लोग घेर कर धारदार हथियार व लोहे की रॉड तथा ईंट-पत्थर से पीट कर उसकी हत्या कर शव बधार में फेंक दिया. परिवार वालों को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोग दौड़ पड़े. खून से लथपथ देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया दिया. युवक के शरीर पर एक दर्जन से अधिक जख्म के निशान थे.
मृतक के पिता गनौरी पासवान ने लिखित बयान देकर गांव के राजेश यादव, रामविलास यादव, रामप्रवेश यादव, फंटूस यादव, राजकुमार यादव,मनोज यादव, कारू यादव सहित 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि होली के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प व मारपीट को लेकर तनाव है. इसके प्रतिशोध में गांव के दबंगों द्वारा हत्या की गयी.
मृतक के परिजनों से मिल कर बीडीओ रविजी ने मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया. इधर, दलित परिवारों में हत्या को लेकर व्याप्त आक्रोश को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बीडीओ, सीओ, मुखिया एवं स्थानीय दलित नेता आसो पासवान, टुनटुन पासवान आदि ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराते हुए हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.
लाश का पोस्टमार्टम कराया गया़ इधर, जदयू दलित नेता टुनटुन पासवान तथा आंबेडकर जागृति मंच के प्रखंड अध्यक्ष आसो पासवान ने पीड़ित परिवार को समझा बुझा कर कानून पर विश्वास रखकर लड़ाई लड़ने की बात बताते हुए सहयोग का भरोसा दिया.
