मरीज के मरने पर पटना किया रेफर, मचा हंगामा

बच्चेदानी का आॅपरेशन कराने को हुई थी भरती नवादा : सदर प्रखंड के ओहारी निवासी मनोज कुमार की पत्नी विभा देवी को शहर के दक्षिणी स्टेडियम रोड के पास डॉ स्वीटी कुमारी के नर्सिंग होम में भरती कराया गया था. सोमवार को उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया […]

बच्चेदानी का आॅपरेशन कराने को हुई थी भरती
नवादा : सदर प्रखंड के ओहारी निवासी मनोज कुमार की पत्नी विभा देवी को शहर के दक्षिणी स्टेडियम रोड के पास डॉ स्वीटी कुमारी के नर्सिंग होम में भरती कराया गया था. सोमवार को उसकी मौत हो गयी.
इसके बाद परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि मरीज की मौत के बाद उसे पटना रेफर किया गया था. बताया जाता है कि विभा देवी को बच्चेदानी का आॅपरेशन कराने के लिए 13 मई को भरती कराया गया था. 15 मई को उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने जब इसकी गंभीर स्थिति की शिकायत डॉक्टर से की, तो डॉक्टर ने मरीज को बिना देखे पटना रेफर कर दिया.
घटना के दौरान परिजनों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ की. यहां के फर्नीचर आदि को क्षति पहुंचायी गयी है. डॉक्टर की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >