फिल्म में दिखेंगी जिले की वादियां

हिंदुस्तानी छोरा पाकिस्तानी छोरी’ में भूमिका निभायेंगे पार नवादा के राहुल नवादा नगर : जिले के अलग-अलग लोकेशन में फिल्म की शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर अपनी पहचान बनानेवाले शहर के पार नवादा देवी स्थान निवासी राहुल वर्मा इस फिल्म में लीड रोल […]

हिंदुस्तानी छोरा पाकिस्तानी छोरी’ में भूमिका निभायेंगे पार नवादा के राहुल

नवादा नगर : जिले के अलग-अलग लोकेशन में फिल्म की शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर अपनी पहचान बनानेवाले शहर के पार नवादा देवी स्थान निवासी राहुल वर्मा इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं. शूटिंग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ले ली गयी है़ कृषि फार्म, आदर्श होम डेवलपर्स परिसर,आइटीआइ मैदान, ककोलत आदि के साथ ही अन्य खूबसूरत इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जायेगी़
16 मई को मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी़ कलाकार राहुल वर्मा ने कहा कि ‘हिंदुस्तानी छोरा पाकिस्तानी छोरी’ फिल्म का निर्माण शंभु कुमार व दिलीप चौहान कर रहे हैं. निर्देशन दिलीप चौहान करेंगे. राहुल वर्मा के अलावा नेहा मिश्रा मुख्य भूमिका में रहेगी. प्रेम कहानी पर बनी इस फिल्म में फेसबुक से लव स्टोरी की शुरुआत होती है़ शादी तक यह कहानी पहुंचती है. जिले में होनेवाली शूटिंग को लेकर आमलोगों में उत्साह दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >