वर्ष 2020 तक दोहरी हो जायेगी केजी रेललाइन

यात्री व मालगाड़ियों को समय से चलाने पर जोर बिहार में चल रही 48 हजार करोड़ की परियोजना 22 बड़े व 25 छोटे पुलों का होगा निर्माण नवादा नगर : किऊल-गया रेलखंड के 129 किमी रेललाइन के दोहरीकरण व किऊल-तिलैया रेलखंड पर 87 किमी विद्युतीकरण समय पर पूरा करने की घोषणा केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज […]

यात्री व मालगाड़ियों को समय से चलाने पर जोर
बिहार में चल रही 48 हजार करोड़ की परियोजना
22 बड़े व 25 छोटे पुलों का होगा निर्माण
नवादा नगर : किऊल-गया रेलखंड के 129 किमी रेललाइन के दोहरीकरण व किऊल-तिलैया रेलखंड पर 87 किमी विद्युतीकरण समय पर पूरा करने की घोषणा केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने की.
उन्होंने कहा कि करीब 1200 करोड़ से भी अधिक रुपये से होनेवाले दोहरीकरण के लिए लगभग टेंडर हो चुका है़ शिलान्यास के साथ ही काम में तेजी आ जायेगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सत्र 2015-16 के बजट में दोहरी व विद्युतीकरण के लिए बजट का प्रावधान किया था. 2017-18 में 17 किमी से अधिक सिरारी करौता तक दोहरीकरण पूरा करने का प्रयास है. 2018-19 में मानपुर से तिलैया तक तथा शेष 2020 तक पूरे रेलखंड के दोहरीकरण के काम को पूरा कर लिया जायेगा. दोहरीकरण के दौरान 22 बड़े तथा 25 छोटे पुल भी बनाये जाने हैं. इलेक्ट्रीफिकेशन का काम दो वर्षों में पूरा कर लिया जायेगा.
अब तक का सबसे बड़ा बजट
मई 2014 में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार के लिए भी रेलवे ने काम की नयी शृंखला शुरू की है़ पटना, मुंगेर आदि में नये रेल पुल की शुरुआत कर दी गयी है़ जबकि मोकामा में डबल रेल पुल तैयार होने की स्थिति में है. 2014 के पहले तक बिहार को रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2017-18 के लिए 3 696 करोड़ रुपये की योजना का काम बिहार के लिए शुरू किया है.
यह पिछली सरकारों की तुलना में 226 प्रतिशत अधिक है. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने कहा कि आनेवाले दिनों में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं पारित हुई हैं उसे पूरा करने में रुपये की कोई कमी नहीं आयेगी. वर्तमान में 48 हजार करोड़ की परियोजना बिहार में है. 2020 तक रेल नेटवर्क को ऐसा बनाया जायेगा कि मालगाड़ी और सवारी गाड़ी समय के अनुसार चल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >