वाइ-फाइ से लैस हुईं पंचायतें

योजनाओं को मूर्त रूप देने में होगी आसानी नरहट : गुरुवार को नरहट प्रखंड की तीन पंचायतों खनवां, नरहट व शेखपुरा को बीबीएनएल व बीएसएनएल के सौजन्य से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लिमिटेड का ऑनलाइन उद्घाटन संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया. डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत देश […]

योजनाओं को मूर्त रूप देने में होगी आसानी
नरहट : गुरुवार को नरहट प्रखंड की तीन पंचायतों खनवां, नरहट व शेखपुरा को बीबीएनएल व बीएसएनएल के सौजन्य से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लिमिटेड का ऑनलाइन उद्घाटन संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया. डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत देश की सभी पंचायतों को वाइ-फाइ से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड व तेजस नेटवर्क लिमिटेड के द्वारा पंचायतों को वाइ-फाइ से जोड़ा जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी पंचायत स्तर पर नियुक्त करना है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खनवां के मुखिया शंकर रजक व नरहट अंचल अधिकारी सह बीडीओ रामभजन राम, कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व शेखपुरा पंचायत की मुखिया इशरत बानो ने मंत्री से बातचीत की. नरहट प्रखंड की शेष सात पंचायतों को भी जल्द ही वाइ-फाइ से जोड़ा जायेगा. यह तीन एमबीपीएस स्पीड नेट प्रोवाइड करेगी.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पंचायतों व ब्लाॅक को हाइ स्पीड नेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. पब्लिक सेक्टर में यह वरदान साबित होगा.
नीरज कुमार,असिस्टेंट मैनेजर, भारत ब्राॅडबैंड नेटवर्क लिमिटेड
पंचायत को राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपने आवेदनों को ऑनलाइन भेज सकते हैं. योजनाओं की जानकारी लेने में भी आसानी होगी.
विवेक कुमार, अभियंता तेजस नेटवर्क लिमिटेड
आज खुशी का दिन है. नवादा आये केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सह संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आदर्श ग्राम खनवां को हाइस्पीड इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया है. यह पहल से कैशलेस इंडिया बनाने और ग्रामीणों के कार्य में मिल का पत्थर साबित होगी.
शंकर रजक, मुखिया खनवां पंचायत
प्रखंड कार्यालय के साथ तीन पंचायतों को वाइ-फाइ से जोड़ दिया गया है. इससे कार्यों को निबटाने में आसानी होगी. आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा किसानों के लिए एलपीसी बनाना, दखिल खारिज आदि काम किये जा सकेंगे. किसी भी प्रकार की बहाली या परीक्षाफल या एडमिट कार्ड के लिए साइबर कैफे की जरूरत नहीं पड़ेगी.
रामभजन राम, सीओ सह बीडीओ, नरहट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >