अतिक्रमण मुक्त होगा तालाब

अंचलाधिकारी ने जमीन की मापी करायी अतिक्रमणकािरयों को भेजेंगे नोटिस धमौल : अतिक्रमण का शिकार हो रहा मुख्य बाजार के तालाब के दिन बहुरनेवाले हैं. प्रभात खबर में छपी खबर धमौल तालाब खो रहा अस्तित्व नामक शीर्षक ने महकमा में ऐसा हलचल मचाया कि प्रशासनिक तंत्र सक्रिय होने लगा. बुधवार को छपी खबर पर संज्ञान […]

अंचलाधिकारी ने जमीन की मापी करायी

अतिक्रमणकािरयों को भेजेंगे नोटिस
धमौल : अतिक्रमण का शिकार हो रहा मुख्य बाजार के तालाब के दिन बहुरनेवाले हैं. प्रभात खबर में छपी खबर धमौल तालाब खो रहा अस्तित्व नामक शीर्षक ने महकमा में ऐसा हलचल मचाया कि प्रशासनिक तंत्र सक्रिय होने लगा. बुधवार को छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए,पकरीबरावां प्रखंड के अमीन राकेश रंजन ने तालाब के पश्चिम व उत्तर दिशा की मापी की. सीओ राजेश रंजन ने बताया कि जल्द ही तालाब की पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
रिपोर्ट आते ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज दिया जायेगा. नोटिस देने के बाद यदि अतिक्रमणकारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि दुर्गा मंदिर के समीप का यह तालाब धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. तालाब के किनारे कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जाते हैं. यहां प्रतिमाओं का विसर्जन भी होता है. अतिक्रमणकारियों ने तालाब के किनारे ही बगीचा, आवास व मवेशी स्थल बनाकर तालाब को संकुचित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >