पकरीबरावां : धमौल मुख्य बाजार के अतिक्रमण का शिकार हो रहे तालाब के दिन बहुरने की संभावना है. प्रभात खबर में छपी खबर ‘धमौल तालाब खो रहा अस्तित्व’ से प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हुआ है. बुधवार को छपी खबर पर संज्ञान लिये सीओ राजेश रंजन ने कहा कि धमौल निवासी राजेंद्र यादव के द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत लिखित आवेदन के आधार पर दुर्गा मंदिर तालाब के चारों ओर अतिक्रमण भूमि की मापी की गयी.
राजस्व कर्मचारी विजय कुमार द्विवेदी की देखरेख में सरकारी अमीन राकेश रंजन द्वारा की गयी है. ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होता देख राजेंद्र यादव ने लोक शिकायत निवारण केंद्र में सीओ के खिलाफ शिकायत की थी. सीओ ने बाताया कि जिन लोगों ने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ नोटिस भेजा जायेगा, फिर अतिक्रमण हटाया जायेगा.
