पूर्व विधायक के वाहन का शीशा तोड़ा

नवादा : शहर के पंपू कल चौक पर पूर्व विधायक बनवारी राम के बोलेरो (बीआर 27 ए- 2755) से बाइक में ठोकर लगने से बाइक सवार ने हंगामा कर दिया. घटना के समय वाहन पर केवल चालक ही था. चालक गैस सिलिंडर लेकर गोदाम से घर लौट रहा था. इसी दौरान भीड़ के कारण गाड़ी […]

नवादा : शहर के पंपू कल चौक पर पूर्व विधायक बनवारी राम के बोलेरो (बीआर 27 ए- 2755) से बाइक में ठोकर लगने से बाइक सवार ने हंगामा कर दिया. घटना के समय वाहन पर केवल चालक ही था. चालक गैस सिलिंडर लेकर गोदाम से घर लौट रहा था. इसी दौरान भीड़ के कारण गाड़ी से एक बाइक में ठोकर लग गया. बाइक सवार युवक ने चालक के साथ हंगामा किया फिर बोलेरो का शीशा तोड़ दिया. हालांकि, घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सुलह समझौता करा कर दोनों पक्षों को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >