उपलब्धि: 20 से 23 अप्रैल तक रांची में दिखायेंगे प्रतिभा, सीनियर नेशनल क्रिकेट में हिसुआ के चार खिलाड़ी

हिसुआ: हिसुआ के चार किशोर व युवा खिलाड़ी दूसरा सीनियर नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इसके लिए हिसुआ के अरसलान सईद, जहरूल हसन, मोहम्मद इमरान और अमित कुमार का चयन हुआ है. संभावित में अभिषेक रंजन भी हैं. हिसुआ के लिए यह गौरव की बात है. इन दिनों हिसुआ से प्रतिभाएं निखर कर राष्ट्रीय […]

हिसुआ: हिसुआ के चार किशोर व युवा खिलाड़ी दूसरा सीनियर नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इसके लिए हिसुआ के अरसलान सईद, जहरूल हसन, मोहम्मद इमरान और अमित कुमार का चयन हुआ है. संभावित में अभिषेक रंजन भी हैं. हिसुआ के लिए यह गौरव की बात है. इन दिनों हिसुआ से प्रतिभाएं निखर कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं़ गुरुवार को क्रिकेट के खिलाड़ी और हिसुआ के खेल प्रेमियों ने चारों चयनित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा कर खेलने के लिए भेजा. टीएस कॉलेज में लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया. 20 से 23 अप्रैल तक झारखंड, रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में टूर्नामेंट होगा.
झारखंड स्टेट टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साजन सिंह के संयोजन में यह आयोजित है. स्टेट को-ऑर्डिनेटर निशांत सिंह ने बताया कि 25 राज्य की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं. 25 टीमें बालक और छह टीम बालिकाओं की हैं़ इसमें अंडर 14 और अंडर 19 के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. 10-10 ओवर का गेम होगा. पहला नेशनल टूर्नामेंट बेलगाम, कर्नाटक में हुआ था.
अरसलान सईद और अभिषेक रंजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सात से 11 फरवरी तक अंडर 19 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 में प्रतिभा दिखा चुके हैं. अरसलान ने अक्तूबर 2016 में छत्तीसगढ़ में आयोजित 16 राज्यों के अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में कप्तानी की थी और बेहतर किया था़ खेलप्रेमी वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता, मुरारी सिंह, मोहम्मद सईद, इमरान अहमद, गोरे लाल सिंह, प्रदीप कुमार पारो, विजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. समाजसेवी मधुसूदन चौधरी और बसंती देवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पांच हजार रुपये का सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >