नवादा नगर : कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर छात्रों के भविष्य की चिंता करने वाली सरकार वित्तरहित शिक्षकों के बच्चों के भविष्य की भी चिंता करे. आर्थिक बदहाली के कारण मानसिक उत्पीड़न का दंश झेलने के लिए शिक्षक व उनके परिवार विवश हैं. उक्त बातें नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना कार्यक्रम में कही गयीं. जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारती ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिये हल निकालने की जगह दमनात्मक कार्रवाई कर शिक्षकों की आवाज दबाना चाह रही है.
‘नियोजित शिक्षकों के बच्चों के भविष्य की चिंता करे सरकार’
नवादा नगर : कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर छात्रों के भविष्य की चिंता करने वाली सरकार वित्तरहित शिक्षकों के बच्चों के भविष्य की भी चिंता करे. आर्थिक बदहाली के कारण मानसिक उत्पीड़न का दंश झेलने के लिए शिक्षक व उनके परिवार विवश हैं. उक्त बातें नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना कार्यक्रम में कही गयीं. […]

उल्लेखनीय है िक कन्हाई इंटर स्कूल में बने मैट्रिक के मूल्यांकन केंद्र के सामने संघ द्वारा धरना किया जा रहा है. धरने में डॉ अमरेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, नवलेश कुमार, संध्या कुमारी, मनोज कुमार, राजीव कुमार, सहित कई शिक्षक मौजूद थे. वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा द्वारा मूल्यांकन कार्य का विरोध 25वें दिन भी जारी रहा. धरने में डॉ हरिनाथ गुप्ता, प्रो. अरुण कुमार बोस, डॉ अनिल कुमार, प्रो विनोद कुमार व अन्य उपस्थित थे. इधर, मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन का विरोध जारी है. मौके पर जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह के अलावा मनोज कुमार, शिवकुमार प्रसाद, देवाश्रय चंचल, मुरारी कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी आदि शामिल थे.