डीएम ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

दोषियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन नवादा :डीएम मनोज कुमार ने कहा है कि शहर में कई तरह की अफवाह फैल रही है, जिससे लोगों को इससे बचना होगा. उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति पूरी तरह प्रशासन के नियंत्रण में है. असामाजिक तत्वों तक पुलिस हर हाल में पहुंचेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की […]

दोषियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
नवादा :डीएम मनोज कुमार ने कहा है कि शहर में कई तरह की अफवाह फैल रही है, जिससे लोगों को इससे बचना होगा. उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति पूरी तरह प्रशासन के नियंत्रण में है. असामाजिक तत्वों तक पुलिस हर हाल में पहुंचेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि एसएसबी और रैफ की एक-एक कंपनी जिले में शीघ्र पहुंच रही है.
उन्होंने कहा कि पार्षद के घरों में हुई लूटपाट पूरी तरह अफवाह है. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने जिले में शांति बनाये रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की. उधर,घटना को लेकर रिजर्व बल बीएमपी-छह की एक कंपनी शहर में कैंप कर रही है. एसपी विकास बर्मन ने कहा कि बातें नहीं कार्रवाई होगी. शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. स्थिति को देखते हुए पटना रेंज के आइजी और मगध के डीआइजी नवादा में कैंप कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >