बिहार : नवादा में आधा दर्जन जगहों पर रोड़ेबाजी, प्रशासन ने संभाली कमान, दर्जनों संदिग्ध हिरासत में

नवादा नगर : बिहार के नवादा में झंडे व कटआउट क्षतिग्रस्त करने को लेकर हुए विवाद को मंगलवार को किसी तरह शांत कर दिया गया था, लेकिन बुधवार की दोपहर बाद फिर स्थिति बिगड़ गयी. असामाजिक तत्वों ने खुरी नदी पर बने पुल से कलाली रोड की ओर आकर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद […]

नवादा नगर : बिहार के नवादा में झंडे व कटआउट क्षतिग्रस्त करने को लेकर हुए विवाद को मंगलवार को किसी तरह शांत कर दिया गया था, लेकिन बुधवार की दोपहर बाद फिर स्थिति बिगड़ गयी. असामाजिक तत्वों ने खुरी नदी पर बने पुल से कलाली रोड की ओर आकर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद पार नवादा गया रोड, देवी स्थान, कलाली रोड, सब्जी बाजार व विजय बाजार आदि क्षेत्रों में भी रोड़े बरसाने शुरू कर दिये.

तसवीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

बाजार में पसरा सन्नाटा
उपद्रवियों ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इनमें एक व्यक्ति के घर के बाहर लगे कई वाहन भी शामिल हैं. रोड़ेबाजी व दहशत के कारण बाजार की दुकानें बंद रहीं, जिससे लोगों को परेशानी हुई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है.

प्रशासन ने संभाली कमान
उधर, घटना को शांत करने के लिए जवानों के साथ सदर एसडीओ राजेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय जुटे रहे. विभिन्न चौक चौराहों पर रामनवमी को देखते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के जवान तैनात थे. लेकिन, एक साथ कई जगहों पर रोड़ेबाजी के कारण पुलिस प्रशासन को हालात को काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को रामनवमी का जुलूस निकाला जाना है. इसके मद्देनजर पुलिस अतिरिक्त एहतियात बरत रही है, ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो.

रैफ के जवान लगा रहे गश्त

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे मुस्तैद. डीएम मनोज कुमार, एसपी विकास बर्मन, डीडीसी एमएस कैसर सुल्तान, डीएम के ओएसडी मुकेश रंजन सहित पुलिस सेवा के कई अधिकारी हालात को काबू में करने के लिए तत्पर रहे. घटना के लगभग एक घंटे के बाद रैफ के जवानों ने सड़कों पर निकल कर असामाजिक तत्वों को पकड़ने का काम किया.

पुलिस प्रशासन ने की शांति बनाये रखने की अपील
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर घूम-घूम कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. डीएम ने लोगों से संयम का परिचय देते हुए त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया. सदर एसडीओ राजेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय खुरी नदी पर नये पुल से बड़ी दरगाह होते हुए गया रोड, पार नवादा, पुरानी खुरी नदी पुल होते हुए लाल चौक व मुसलिम रोड से कलाली रोड तक लगातार मार्च करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >