गया-नवादा के खिलाड़ी सेफा में

हेमन ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबला नवादा नगर : हेमन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से पारी में लगभग सात सौ रन बने. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नवादा की ओर से बनाये गये 370 रनों के विशाल स्कोर को खड़ा करने में 13 चौके और छह छक्के की मदद से आशुतोष द्वारा […]

हेमन ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबला
नवादा नगर : हेमन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से पारी में लगभग सात सौ रन बने. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नवादा की ओर से बनाये गये 370 रनों के विशाल स्कोर को खड़ा करने में 13 चौके और छह छक्के की मदद से आशुतोष द्वारा बनाये गये 124 रनों की अहम भूमिका है.
टीम में विवेक ने 63, समीर ने 35 तथा राहुल ने 24 रनों का योगदान किया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में आनंद ने 49 रन देकर तीन विकेट, पंकज ने 67 रन देकर 2 विकेट तथा सत्येंद्र ने 77 रन देकर दो विकेट चटकाये. मुंगेर की ओर से भी जवाबी बल्लेबाजी शानदार रही. 370 रनों का पीछा करते हुए मुंगेर ने 317 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंगेर की ओर से आनंद ने शानदार 16 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 152 रन बनाया़ इसके आउट नहीं होने तक मुंगेर टीम की जीत का दावा मजबूत दिखता रहा. नीतीन ने 36 रन बनाये. यदि दूसरी छोर से आनंद को मजबूत पार्टनरिशप मिलता तो मैच का रिजल्ट कुछ और भी हो सकता था. नवादा की ओर से राहुल ने 45 रन देकर 4 विकेट, विकास ने 69 रन देकर 3 विकेट झटके. सेमीफाइनल मुकाबला नवादा बनाम गया में होगा.
इन्होंने निभायी सक्रिय भूिमका
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत पटेल, सचिव मनीष आनंद, ने अंपायर यतींद्र कुमार एवं सुनील कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. संघ की ओर से कोच सुरेश यादव एवं अरुण यादव के साथ चयन कर्ता रहे प्रशांत राय, यशवंत सिन्हा, राजेश कुमार को धन्यवाद दिया गया. मैच के सफल आयोजन में को-ऑर्डिनेटर राजेश कुमार मुरारी, आशुतोष चंद्रा, मनीष कुमार गोविंद, रौशन कुमार, रितेश कुमार, श्याम देव, अमित नयन, विकास कुमार, अभिषेक रौनित आदि सक्रिय रहे. स्कोरर मनीष कुमार गोविंद तथा विकास कुमार ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >