नवादा : सदर अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति में सोमवार से शिशु व छोटे बच्चों के लिए पोषण संबंधित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि जन्म के तत्काल बाद से बच्चों के पोषण पर ध्यान रखा जाना चाहिए. इसके लिए पर्याप्त एवं उचित आहार की जानकारी जरूरी है. इसी को लेकर प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, ए ग्रेड नर्स, एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
पर्याप्त आहार से दूर होगा कुपोषण शिशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण के तहत शिविर शुरू
नवादा : सदर अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति में सोमवार से शिशु व छोटे बच्चों के लिए पोषण संबंधित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि जन्म के तत्काल बाद से बच्चों के पोषण पर ध्यान रखा जाना चाहिए. इसके लिए पर्याप्त एवं उचित आहार की […]

छह माह तक स्तनपान
इन्फैंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग (आइवाइसीएफ) के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिशु व छोटे बच्चों के पर्याप्त पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने, कुपोषण खत्म करने व नवजातों की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जानकारी दी जा रही है. ट्रेनर डॉ योगेंद्र प्रसाद व डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद उसे स्तनपान कराना चाहिए. पहले छह महीने तक बच्चों को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं देना चाहिए. बाहर का पानी तक नहीं देना है. छह महीने के बाद अर्द्ध ठोस आहार बच्चों को दें. इसमें अनाज, दाल, फल कंद मूल, अंडा, दूध व उससे बनी चीजें दें. बच्चों को बीमार होने पर भी शिशु को स्तनपान जरूर कराएं. पर्याप्त पूरक आहार से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है. ट्रेनिंग में नोडल पदाधिकारी डॉ उमेश चंद्रा, डॉ वीरेंद्र कुमार, उषा कुमारी, ललिता कुमारी, सुधा, मंजू कुमारी, मीरा कुमारी, अंजलि, नीलम आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.