क्राइम. एसएच 70 स्थित पुल पर हुई घटना
पुलिस ने लुटेरों की पहचान की
सदर अस्पताल में चल रहा शिक्षक का इलाज
सिरदला : थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील ठेकाही मोड़ के समीप निर्माणधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के ऊपरी पुल के नीचे स्टेट हाइ-वे 70 पर रविवार की देर शाम बबनी नगमा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना शर्मा की सड़क लुटेरों ने बेरहमी से पिटाई कर मोटरसाइकिल छीन ली. घायल शिक्षक मुन्ना शर्मा ने बताया कि रविवार की देर शाम रजौली बाजार से सिरदला लौटने के क्रम में एसएच 70 पर बन रहे खरौंध रेलवे स्टेशन के ऊपरी रेलवे पुल के समीप
ओवरटेक कर कुछ लोगों ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया. सुनसान जगह तथा रात होने की वजह से वह मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने लगे. उसी दौरान उनकी बाइक को लात से धक्का मार कर गिरा दिया गया. उसके बाद बाइक सवारों ने बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई करते हुए लूटपाट करने लगे़ उसी समय सड़क पर दूसरी ओर से वाहन को आते देख लुटेरे प्रधानाध्यापक की बाइक लेकर भाग गये़
