दो से तीन रुपये प्रति यूनिट मिल सकता है अनुदान

पटना : बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट दो से तीन रुपये तक अनुदान मिल सकता है. बुधवार को विधानसभा में राज्य सरकार इसकी घोषणा कर सकती है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा सकता है. शनिवार को विधानसभा व विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव कह चुके […]

पटना : बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट दो से तीन रुपये तक अनुदान मिल सकता है. बुधवार को विधानसभा में राज्य सरकार इसकी घोषणा कर सकती है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा सकता है.
शनिवार को विधानसभा व विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव कह चुके हैं कि अनुदान अब बिजली कंपनी को न देकर सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा. दो-तीन दिनों में सरकार इसकी विधिवत घोषणा भी करेगी. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने 24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बिजली दर में 55% बढ़ोतरी का एलान किया. यह अनुदान रहित टैरिफ है. उसी दिन देर शाम सरकार ने अनुदान जारी रखने की बात कही. अगले दिन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानमंडल के दोनों सदनों में अनुदान जारी रखने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >