शूटराें ने नीलगायों व सांड़ाें को मार गिराया

हिसुआ : नीलगाय व जंगली सांड़ों के आतंक से परेशान भदसेनी व चितरघट्टी के लोगों को राहत मिली है. शनिवार को शूटरों ने गाय व सांड़ों को मार गिराया. तीन गायें व दो सांड़ मारे गये हैं. हिसुआ पश्चिमी के जिला पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाय व सांड़ों के आतंक से हिसुआ […]

हिसुआ : नीलगाय व जंगली सांड़ों के आतंक से परेशान भदसेनी व चितरघट्टी के लोगों को राहत मिली है. शनिवार को शूटरों ने गाय व सांड़ों को मार गिराया. तीन गायें व दो सांड़ मारे गये हैं. हिसुआ पश्चिमी के जिला पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाय व सांड़ों के आतंक से हिसुआ के पश्चिमी व उत्तरी क्षेत्र के किसान व आम लोग परेशान थे. इसको लेकर जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया गया था. वन प्रमंडल के अधिकारियों की उपस्थिति में गाय व सांड़ों को मारा गया. हैदराबाद से शूटरों की टीम आयी थी.

आधा दर्जन किसानों व ग्रामीणों की ली थी जान
हाल ही में चितरघट्टी, भदसेनी, बढ़ौना, हदसा आदि गांवों के किसान व ग्रामीणों की गाय व सांड़ों ने जान ले ली थी. चितरघट्टी के दौलतपुर के किसान बैजनाथ पंडित पर पटवन करते वक्त हमला किया गया था. इससे पहले बढ़ौना व हदसा के किसानों पर हमला हुआ था. इसमें चार की जानें गयी थीं. हदसा की सूरज मांझी के बाद बैजनाथ की मौत हुई. गया जिले के मालती गांव के एक किसान की भी जान गयी थी. इससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >