प्रखंड में दो नामों के 37 शिक्षक फर्जी को तलाश रहे: बीडीओ

कई शिक्षकों के टीइटी के अंक व क्रमांक एक शिक्षकों के कागजात जांचने की प्रक्रिया होगी शुरू फर्जी िशक्षकों के विरुद्ध की जायेगी कार्रवाई पकरीबरावां : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फर्जी शिक्षकों की भरमार है. बीडीओ रवि जी ने बताया कि जिले के शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के आधार पर अभी तक कुल […]

कई शिक्षकों के टीइटी के अंक व क्रमांक एक

शिक्षकों के कागजात जांचने की प्रक्रिया होगी शुरू
फर्जी िशक्षकों के विरुद्ध की जायेगी कार्रवाई
पकरीबरावां : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फर्जी शिक्षकों की भरमार है. बीडीओ रवि जी ने बताया कि जिले के शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के आधार पर अभी तक कुल 37 शिक्षकों के नाम सामने आये हैं. जिस नाम के दो से ज्यादा शिक्षक विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं. यहां तक कि इन शिक्षकों के टीइटी क्रमांक भी एक हैं.
बीडीओ ने उन 37 शिक्षकों के नाम को जारी करते हुए कहा कि कबला पंचायत के प्राथमिक विद्यालय उल्टैन में पदस्थापित रेशमी कुमारी, प्राथमिक विद्यालय चातर मोड़ रेणु कुमारी, प्राथमिक विद्यालय डूमरावां की सोनी कुमारी,प्राथमिक विद्यालय पूर्णाडीह के विक्की कुमार,प्राथमिक विद्यालय अमरपुर के गौरव कुमार,प्राथमिक विद्यालय पूर्णाडीह की ममता कुमारी,प्राथमिक विद्यालय मधुरापुर की
उपासना कुमारी,प्राथमिक विद्यालय असमा की अर्चना कुमारी,चक्रवर्ती,नीरज कुमार, रीना देवी, प्राथमिक विद्यालय राजेबिगहा की करूणा कुमारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सदनपुर की मीना सिन्हा,प्राथमिक विद्यालय रेहरी के नीरज कुमार,प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की पिंकी कुमारी,प्राथमिक विद्यालय बुधनविगहा की पूनम कुमारी,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरैयाबिगहा की पूनम कुमारी, प्राथमिक विद्यालय तिरवा की पूनम कुमारी,प्राथमिक विद्यालय जिलवरिया की पूनम कुमारी,प्राथमिक विद्यालय पिपरापोखर की पुनम
कुमारी,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर बरेवापर की पूजा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय गंगटी की पूनम कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चडि़हारी के राजीव कुमार,प्राथमिक विद्यालय सिंधुआरा के राजेश कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोला के रविन्द्र कुमार,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरैयाविगहा की रूपम कुमारी,प्राथमिक विद्यालय पुरानी ज्यूरी के श्रीकांत कुमार,गरीबन
पासवान,प्राथमिक विद्यालय उल्टैन की मनीता कुमारी,प्राथमिक विद्यालय निजाय की मितल कुमारी,प्राथमिक विद्यालय दतरौल की रानी कुमारी,प्राथमिक विद्यालय आबिदबिगहा की रानी कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अटारी की कुमारी गायत्री भारती,प्राथमिक विद्यालय जिलवरिया के विनोद कुमार ,प्राथमिक विद्यालय राजेबिगहा की प्रीति कुमारी,प्राथमिक विद्यालय अकौना के संजीत पासवान का नाम शामिल हैं.बीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा की इन शिक्षक व शिक्षिका के नाम पर दो से ज्यादा विद्यालय में शिक्षक जिले में कार्य कर रहे हैं यह सरासर गलत है. उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को अपने अपने मूल कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा रहा है . दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड के कई पंचायत ऐसे हैं, जिनके विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक के फर्जी होने का मामला प्रकाश में आया है. जल्द ही वे जांच कर वैसे शिक्षकों के विरुद्व कार्रवाई के लिये विभाग व जिलाधिकारी को लिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >