प्रतिभा को पंख देने आगे आये क्रिकेटप्रेमी

नवादा : बिहार राज्य अंडर 17 बैडमिंटन चैंपियन मयंक प्रियदर्शी के सहायतार्थ खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट में लोगों ने जम कर लुत्फ़ उठाया. दिल्ली पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में रविवार को आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दूधनाथ सिंह ने किया. डीपीएस के निदेशक शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में सद्भावना और […]

नवादा : बिहार राज्य अंडर 17 बैडमिंटन चैंपियन मयंक प्रियदर्शी के सहायतार्थ खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट में लोगों ने जम कर लुत्फ़ उठाया. दिल्ली पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में रविवार को आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दूधनाथ सिंह ने किया. डीपीएस के निदेशक शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में सद्भावना और भाईचारा दो टीमों का गठन किया गया. सद्भावना टीम की तरफ से सैयद जकी हैदर, अफसर नवाब,डॉ.एन. के.लाल,सुभाष प्रसाद,

वरुण केशरी, उपेंद्र प्रसाद और भाईचारा टीम से मो. शहाबुद्दीन गुड्डू, गुड्डन भाई, गौरव मिश्रा,डॉ. महेश कुमार, चेतन, दानिश महबूब जैसे लोगों ने बेहतर क्रिकेट का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना टीम ने 165 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी भाईचारा टीम ने 2 विकेट शेष रहते 168 रन बनाकर मैच जीत लिया. दानिश महबूब को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जबकि सुभाष प्रसाद ने नाबाद 50 रन बनाये.

मयंक प्रियदर्शी को उभारने के लिए खेला टूर्नामेंट
जिला के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी मयंक प्रियदर्शी का चयन प्रसिद्ध खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है. पादुकोण पीवी सिंधू के भी ट्रेनर रहे हैं. आर्थिक रूप से कमजोर प्रियदर्शी के हौसला को उम्मीद देने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इसमें पब्लिक से एक लाख साढ़े सात हजार रुपये की राशि जमा की गयी. न्यायाधीश दूधनाथ सिंह ने मयंक को यह राशि सौंप कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी. मौके पर श्रवण वर्णवाल, अफसर नवाब, अलखदेव यादव , उमेश कुमार, माजिद खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >