लो आया चुनावी मौसम

भयमुक्त मतदान को लेकर सजग हुआ प्रशासन नवादा : लोक सभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इसके तहत जिला निर्वाची पदाधिकारी ललन जी ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर चुनाव से संबंधित जानकारी व आचार संहिता मीडिया कर्मियों के सामने रखी. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ […]

भयमुक्त मतदान को लेकर सजग हुआ प्रशासन

नवादा : लोक सभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इसके तहत जिला निर्वाची पदाधिकारी ललन जी ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर चुनाव से संबंधित जानकारी व आचार संहिता मीडिया कर्मियों के सामने रखी. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो, सदर एसडीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित विभिन्न कोषांगों के अधिकारी व अन्य मौजूद थे.

छह सहायक निर्वाची पदाधिकारी

इसके साथ ही छह सहायक निर्वाची पदाधिकारी को भी प्रमुख रूप से चुनावी कार्य में लगाया गया. इनमें निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ग्रामीण विकास अभिकरण शेखपुरा, रजाैली व सदर नवादा अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता नवादा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हैं.

प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आयोग ने मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है. इसके तहत विकलांग मतदाताओं के लिए रैम बनाये जायेंगे. पानी की व्यवस्था होगी, शौचालय का निर्माण करायी जायेगी. प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही मतदान केंद्रों तक सुगम मार्ग बनाये जायेंगे.

चल रहा जागरूकता कार्यक्रम. आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है.

इसके जरिये मतदाताओं को मतदान दिवस पर केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. आचार संहिता के अनुपालन को लेकर आयोग ने कड़े निर्देश जारी किये है. इसके अनुपालन में जिला निर्वाची पदाधिकारी ने पूरी पारदर्शिता का भरोसा दिलाया है.

20 कोषांगों का गठन

शांतिपूर्ण निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यो के लिए 20 कोषांगों का गठन किया गया है. 9 मार्च को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जायेगा. इसके साथ ही उपस्थित बीएलओ मतदान सूची को पढ़ कर सुनायेंगे. त्रुटिपूर्ण सूची का संशोधन किया जायेगा. मतदान दिवस के पहले आयोग द्वारा मतदाताओं को फोटोयुक्त वोटर स्लिप मुहैया करायी जायेगी. यह मतदान केंद्र पर उनके लिए परिचयपत्र का भी प्रमाण होगा. आयोग ने पहली बार ऐसी व्यवस्था करायी है. जिस भाषा में मतदाता सूची बनी है उसी भाषा में वोटर स्लिप जारी किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >