अफवाह फैलानेवालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

रोह थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित रोह : मंगलवार को रोह थाना परिसर में होली के मौके पर विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी अमरेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गयी. बैठक में […]

रोह थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
रोह : मंगलवार को रोह थाना परिसर में होली के मौके पर विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी अमरेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गयी.
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक व्यक्ति, गण्यमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए. बैठक में सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि होली भाईचारा का त्योहार है. इस दिन आपसी रंजिश को भुला कर प्रेमपूर्वक त्योहार मनाने का सुझाव दिया. इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए आम जनता से विधि व्यवस्था कायम रखने में सहयोग देने की अपील की. होली के मौके पर थाना क्षेत्र में गश्ती गाड़ी से निगरानी की जायेगी. अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जायेगी.
उपस्थित लोगों से होली के मौके पर डीजे व लाउडस्पीकर के माध्यम से अश्लील व अभद्र गानों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जायेगी. उपस्थित सभी लोगों से होली के मौके पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए अपना-अपना सुझाव विचार दिया. शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र से महिला प्रतिनिधि भी शामिल देखी गयी. महिला प्रतिनिधियों ने अपना अपना विचार व सुझाव रखा.
इस मौके पर भट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया बासुदेव यादव, जिला पार्षद अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, मोहम्मद मुसलिम, पूर्व जिला पार्षद अर्जुन राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख शिवबालक चौधरी, मुखिया महेंद्र रावत, शैलेंद्र प्रसाद, अर्जुन राम, भगवान सिंह, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, सदानंद कुमार, गोरेलाल यादव, वीरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र चौहान, शिवदानी पासवान, उपमुखिया अनिल सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >