फर्जी पासपोर्ट बनाने में मुख्य आरोपित धराया

नवादा : पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रेवेल्स में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया. एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर हुई छापेमारी में बांग्लादेशी युवकों को फर्जी आइडी पर पासपोर्ट बनवाने के मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ अरशद को […]

नवादा : पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रेवेल्स में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया. एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर हुई छापेमारी में बांग्लादेशी युवकों को फर्जी आइडी पर पासपोर्ट बनवाने के मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ अरशद को भी पकड़ा गया है. मोहम्मद आरिफ पार नवादा के इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद अमीनुद्दीन का बेटा है. नगर थाना कांड संख्या 118/16 में मोहम्मद आरिफ अरशद मुख्य आरोपित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >