20 को चालू होगा खुरी नदी पर बना नया पुल

20 मार्च को उद्घाटन के साथ लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था नाला बनने का काम जोरों पर उत्तरी लिंक पथ से हटी बाधा नवादा कार्यालय : लंबे इंतजार के बाद खुरी नदी पुल पर गाड़ियों के आवाजाही के आसार दिखने लगे हैं. पखवारे भर में सभी अड़चनों को दूर करके 20 मार्च से ट्रैफिक व्यवस्था को […]

20 मार्च को उद्घाटन के साथ लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था
नाला बनने का काम जोरों पर
उत्तरी लिंक पथ से हटी बाधा
नवादा कार्यालय : लंबे इंतजार के बाद खुरी नदी पुल पर गाड़ियों के आवाजाही के आसार दिखने लगे हैं. पखवारे भर में सभी अड़चनों को दूर करके 20 मार्च से ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने की बात सामने आ रही है. फिलहाल बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से नाला निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. पुल बनने से बड़ी दरगाह में जलजमाव का संकट होनेवाला था. मुहल्ले के नाले की निकासी बंद होने से बड़ी दिक्कत आ रही थी. निगम ने पहल करते हुए नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाया. नाला बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इधर, पुल के उत्तरी लिंक पथ का काम भी अंतिम चरण में है. बीच सड़क पर झूलनेवाले तार को दुरुस्त कर दिया गया है. कच्ची सड़क को बराबर करके पुल से जोड़ने का काम चल रहा है.
ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने में होगी सुविधा शहर की बढ़ रही जनसंख्या के हिसाब से संसाधन सीमित होते जा रहे है. शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का जबरदस्त दवाब था. ऐसे में खुरी नदी पर एक अन्य पुल की जरूरत थी. सरकार की मंजूरी के बाद काम भी चालू हुआ. लेकिन पूरे एक साल की देर से पुल अपने अंतिम रूप में पहुंचा है. कई समय विस्तार के बाद अब पुल के चालू होने की उम्मीद दिखने लगी है. ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने की वनवे योजना अब अमलीजामा पहन सकेगी. जिला प्रशासन भी शहर को एक व्यवस्थित रूप देने की योजना बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >