हिरण को मार कर मांस बांटा, चार लोग गिरफ्तार

कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव का मामला कौआकोल (नवादा) : पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव से छापेमारी कर मारे गये एक हिरण का सिर, मांस का लोथड़ा व चमड़ा बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार […]

कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव का मामला
कौआकोल (नवादा) : पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव से छापेमारी कर मारे गये एक हिरण का सिर, मांस का लोथड़ा व चमड़ा बरामद किया.
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पता चला है कि गुरुवार को कौआकोल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि के डोमनबाग में कुछ ग्रामीणों ने एक हिरण की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से पीट-पीट कर हत्या कर दी है. फिलहाल उसके मांस को आपस में बांटा जा रहा है.थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना कौआकोल के रेंजर विमल कुमार व फोरेस्टर बांके पासवान को दी.
इसके बाद संयुक्त रूप से कौआकोल रेंजर विमल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस के साथ डोमनबाग गांव में छापेमारी शुरू की गयी. इस दौरान टीम ने विष्णुदेव मांझी, भोला मांझी, मुन्नी मांझी व शरण चौधरी के घर से हिरण का सिर उसके मांस का लोथड़ा व हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गयी. डोमनबाग गांव के बधार से हिरण के दोनों सिंग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. रेंजर विमल कुमार ने बताया कि चारों आरोपितों सहित कई अज्ञात के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पकड़ाये चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद हिरण के सिर व लोथड़े को जला दिये गया. छापेमारी टीम में रेंजर विमल कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, वनपाल बांके पासवान, वनरक्षी रवींद्र कुमार, सुदामा सिंह, प्रेम कुमार, सियाराम दूबे व किशोरी प्रसाद के अलावा कौआकोल थाने के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >