अब अल्ट्रासाउंड के लिए नवादा जाने की जरूर नहीं

30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन डीएम ने किया उद्घाटन, ओटी व प्रसव गृह की भी सुविधाएं उपलब्ध नारदीगंज : गुरुवार को नारदीगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद डीएम व सीएस डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का […]

30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
डीएम ने किया उद्घाटन, ओटी व प्रसव गृह की भी सुविधाएं उपलब्ध
नारदीगंज : गुरुवार को नारदीगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद डीएम व सीएस डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र छह बेड का प्रावधान था. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से लोगों को परेशानी नहीं होगी.
लोगों की परेशानी को देखते हुए 30 बेड की सुविधा की गयी है. इस व्यवस्था के साथ चिकित्सकों व विशेषज्ञों का पद स्थापन की जायेगी. स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ायी जायेगी, ताकि मरीजों का इलाज बेहतर से बेहतर हो सके. डॉ अखिलेश प्रसाद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से लोगों को अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी समेत कई अन्य सुविधाएं दी जायेंगी. लोगों पर नवादा, गया व अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
साथ ही ओटी व प्रसव गृह की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं. मरीजों को सुविधा को देखते हुए प्राइवेट वार्ड की भी व्यवस्था भी की गयी है. ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके. मौके पर डाॅ विजय कुमार परमेश्वरम, डॉ इरशाद हसन, रितू कुमारी, डीइओ डॉ अशोक कुमार, मलेरिया पदाधिकारी डॉ जगदीश शर्मा, जीपीएम डॉ एसके चक्रवर्ती, जिला लेखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार आर्य, जिला आशा मैनेजर राजीव कुमार, ओएसडी मुकेश रंजन, अरविंद कुमार, समाजसेवी शंकर साव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >