नवादा : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण शिविर लगाने के बावजूद आधे से अधिक सीटों को भी नहीं भरी जा सकी है. शिक्षक नियोजन के लिए हजारों टीइटी व एसटीइटी पास अभ्यर्थी अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. तृतीय चरण शिक्षक नियोजन का नियोजन पत्र 8 से 17 फरवरी तक शिविर लगा कर बांटा गया. बावजूद सभी नियोजन इकाइयों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गयी है.
शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. वहीं, अभ्यर्थियों का हौसला भी टूट रहा है. जिला पर्षद, नगर निकाय, प्रखंड व पंचायत नियोजन इकाइयों द्वारा काउंसेलिंग करा कर नियोजन किया गया है. कक्षा पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया में कई सीटें खाली रह गयी है.
