फिर ऑब्जेक्टिव व दीर्घ प्रश्नों के उत्तर सुबह में ही हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर आये उत्तर व गेस प्रश्नों को छोटे चिट-पूरजे में परीक्षार्थी ले जाने में हो रहे कामयाब
नवादा नगर : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा शुरू होने के पहले से ही सोशल मीडिया पर ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न वायरल हो रहा है. हालांकि, बाद में इससे नकली बताया गया. लेकिन, परीक्षार्थी सेंटर पर जाने के पहले वायरल हो रहे उत्तर का चिट तैयार करके परीक्षार्थी अब केंद्र पर पहुंच रहे हैं. जांच करनेवालों की नजर से छिपा कर रखे गये छोटे-छोटे चिट-पुरजे की मदद से परीक्षार्थी परीक्षा में पास करने की जुगत भिड़ाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर आनेवाला ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर सही है या नहीं, लेकिन कोई भी परीक्षार्थी इसकी उपलब्धता के
बाद किसी तरह से इसे परीक्षा केंद्र तक ले जाने से नहीं चुक रहे हैं. चिट के छोटे टुकड़े होने के कारण इसे छुपा लेना आसान होता है, जिसे आसानी से गेट पर जांच करनेवालों की नजर से बचाया जा सकता है. प्रशासन का ध्यान अब तक सोशल मीडिया पर लगातार उत्तर व प्रश्नों के वायरल पर नहीं है. इसकी जांच की जाये तो नकल रोकने की मुहिम की बड़ी बाधा को रोका जा सकता है.
