नवादा : इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से होगी. परीक्षा को लेकर नवादा स्टेशन पर मंगलवार को काफी भीड़ देखी गयी. पर, टिकट काउंटर पर भीड़ नहीं थी. यहां सन्नाटा था. एक अभ्यर्थी के साथ एक अभिभावक तो सामान्य रूप से देखे गये. मगर महिला अभ्यर्थी के साथ दो अभिभावक भी दिखी. परीक्षा को लेकर अधिकांश लोग बेटिकट ही पहुंचे थे.
स्टेशन मैनेजर आइडी चौधरी ने कहा कि लड़कों के साथ अभिभावक भी बेटिकट ही यात्रा करते हैं. हर ट्रेन को रोक कर लेट कर देते हैं और कुछ बोलने पर ट्रेन पर तैनात कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं. इससे रेल डिपार्टमेंट को भारी क्षति होती है. एक तो बेटिकट यात्रा करते हैं साथ ही ट्रेन में तोड़ फोड भी करते हैं.
