कदाचारमुक्त परीक्षा में वीक्षकों की भूमिका अहम तैयारी. इंटर परीक्षा पर मंथन

इंटर परीक्षा में 25 परीक्षार्थियों पर तैनात होंगे एक वीक्षक सदर एसडीओ ने वीक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश नवादा नगर : क्लास रूम में चिट-पूरजे या अन्य कदाचार का मैटेरियल मिलने पर परीक्षार्थी के समान ही वीक्षक को भी दोषी माना जायेगा. यह बातें सदर एसडीओ राजेश कुमार ने शनिवार को आयोजित वीक्षकों के साथ […]

इंटर परीक्षा में 25 परीक्षार्थियों पर तैनात होंगे एक वीक्षक

सदर एसडीओ ने वीक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
नवादा नगर : क्लास रूम में चिट-पूरजे या अन्य कदाचार का मैटेरियल मिलने पर परीक्षार्थी के समान ही वीक्षक को भी दोषी माना जायेगा. यह बातें सदर एसडीओ राजेश कुमार ने शनिवार को आयोजित वीक्षकों के साथ बैठक में कहीं. इंटर की परीक्षा के लिए महिला व पुरुष वीक्षकों के साथ अलग-अलग बैठक करके जिला प्रशासन की ओर से किये गये तैयारियों की जानकारी देते हुए सदर एसडीओ ने कहा कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कदाचारमुक्त परीक्षा होगी. परीक्षा को सफल बनाने में वीक्षकों की भूमिका सबसे अधिक होती है. प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों व अन्य प्रकार की चुनौतियों का सामना करना होता है. वीक्षकों के जिम्मे केवल 25 परीक्षार्थियों की निगरानी करनी होती है.
यदि निष्ठा पूर्वक रह कर अपने कर्तव्य का पालन किया जाये, तो कदाचार को रोकने में हम पूरी तरह से कामयाब हो जायेंगे. परीक्षा के दौरान केंद्र में प्रवेश के पहले अच्छी तरह से जांच करके ही परीक्षार्थियों को अंदर किया जाना है. इसके बाद क्लास में अच्छी तरह से दोबारा जांच कर लें. प्रशासन द्वारा सभी वीक्षकों द्वारा घोषणा पत्र भर कर देने की व्यवस्था की गयी है. वीक्षकों को यह घोषणा करनी होगी कि उनके क्लास में बैठे किसी भी परीक्षार्थी के पास कदाचार के मैटेरियल नहीं है. प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्था की जानकारी देकर एसडीओ ने वीक्षकों को उनकी जवाबदेही से भी अवगत कराया.
मिला डयूटी पत्र
परीक्षा केंद्रों के लिए वीक्षकों को डयूटी पत्र दिया गया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग दो हजार शिक्षकों को वीक्षण काम में लगाया गया है. इनमें 917 सीधे ड्यूटी से जुड़ेंगे तथा शेष रिजर्व वीक्षक के रूप में काम करेंगे. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय परिसर में अलग-अलग शिफ्टों में वीक्षकों के साथ बैठक की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने भी शिक्षकों से निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा. वीक्षक के रूप में मध्य व प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्यूटी पर लगाया गया है. बैठक में सभी प्रखंडों से बीइओ भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >