धान खरीद से पैक्स अध्यक्ष असंतुष्ट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व सहकारिता मंत्री आलोक मेहता को पैक्स अध्यक्षों ने बतायी समस्या नवादा : स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को नवादा पहुंचे. नवादा परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले की स्थित का जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने जिले के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक भी की. जिले […]

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व सहकारिता मंत्री आलोक मेहता को पैक्स अध्यक्षों ने बतायी समस्या
नवादा : स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को नवादा पहुंचे. नवादा परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले की स्थित का जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने जिले के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक भी की. जिले में धान खरीद में अपेक्षित प्रगति होने पर पैक्स अध्यक्ष असंतुष्ट थे. इसी मामले को लेकर सांसद से अपनी बात रखने आये थे.
इसी क्रम में राजद के विधायक व सहकारिता मंत्री आलोक मेहता भी विभागी कार्यों की समीक्षा करने परिसदन आये. दोनों नेताओं ने लंबे समय तक पैक्स अध्यक्षों से उनकी समस्याओं को सुना. जिले भर में एलपीसी व लगान रसीद नहीं कटने व इसमें तकनीकी परेशानी होने को धान खरीद में बड़ी अड़चन बताया. साथ ही लोगों ने विभागी सहयोग में कमी के कारण भी धान खरीद प्रभावित होने की जानकारी दी. मौके पर जिले के पैक्सों के अध्यक्ष डॉ एलएन सिंह, सहकारिता पदाधिकारी बाबू रजा, भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, बिट्टू शर्मा, रंजीत यादव, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, इ केबी यादव, अनिल मेहता आदि शामिल थे.
मंत्री के स्वागत में जुटे राजद कार्यकर्ता विभागीय समीक्षा बैठक में पहुंचे राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता के स्वागत में जिला राजद के कार्यकर्ता सर्किट हाउस में जुटे दिखे.
जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में रजौली विधायक प्रकाशवीर, राजद नेता विजेंद्र कुशवाहा, कैलाश पासवान, वार्ड पार्षद प्रशांत राय, रवींद्र यादव, महफूज आलम आदि नेता पहुंचे. कार्यकर्ताओं से भेंट कर मंत्री ने उनका हाल-चाल जाना. साथ ही किसानों व आम लोगों से मिल कर राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री ने संबंधित समस्याओं को दूर करने की बातें कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >