''ठेके पर कर्मचारियों की बहाली हो बंद''

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की हुई बैठक नवादा : जिला पशुपालन कार्यालय में रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई. इस मौके पर राज्य से आये रामबली प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका का नकल कर रही है. इसी का परिणाम है कि सभी विभागों में […]

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की हुई बैठक

नवादा : जिला पशुपालन कार्यालय में रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई. इस मौके पर राज्य से आये रामबली प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका का नकल कर रही है. इसी का परिणाम है कि सभी विभागों में नियमित कर्मचारी के पद को समाप्त कर संविदा, मानदेय व ठेका पर कर्मचारियों की बहाली ली जा रही है. यही स्थिति बिहार के सुशासन सरकार की है. जनता की सुनवाई नहीं होकर चारों ओर अराजकता का माहौल है.
पूरा बिहार, प्रशासन के हवाले है. बड़े अधिकारी से लेकर छोटे अधिकारी तक मनमाने ढंग से काम कर रहे है. कर्मचारियों व शिक्षकों पर अपनी मांग करने पर लाठीचार्ज तक किया जाता है. आंसूगैस से प्रहार किया जाता है. गोपगुट महासंघ प्रारंभ से ही संविदा, मानदेय, ठेका पर रोक लगाने की लिए आंदोलन कर रहा है. यह आगे भी करता रहेगा. पूर्व महासचिव सुरेश चंद्र सिंह ने कह कि आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष धरना व प्रदर्शन का कार्यक्रम कर रहे हैं.
अगर हम अपनी लड़ाई लड़ते रहे तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी. सरकार हमारी मांगों को जरूर पूरा करेगी. उन्होंने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर 14 फरवरी को समाहरणालय गेट के सामने होनेवाले धरना और तीन मार्च को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया. बैठक में कुमार देवेंद्र प्रारंभिक शिक्षक संघ, आशा की अध्यक्षा कौशल्या देवी, मैथिलीशरण गुप्त, निराला, दिनेश प्रसाद यादव, सागर कुमार, प्रेमलता कुमारी, राहुल कुमार, सुनील कुमार, सुचुन कुमार, सुरेश प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >