तोते को तलाशने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

नवादा : बिहार के नवादा जिला में एक महिला का अपने तोते से लगाव उस समय सामने आया जब उसने अपने खो गये तोते के लिए पर्चा छपवाकर लोगों के बीच वितरित किया और उसे वापस लाकर देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की. नवादा जिला के वारसलिगंज […]

नवादा : बिहार के नवादा जिला में एक महिला का अपने तोते से लगाव उस समय सामने आया जब उसने अपने खो गये तोते के लिए पर्चा छपवाकर लोगों के बीच वितरित किया और उसे वापस लाकर देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की.

नवादा जिला के वारसलिगंज चौक निवासी बबीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका तोता खो जाने के कारण बबीता देवी ने पिछले तीन जनवरी से दिनों से उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से उक्त तोता उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को अहले सुबह जगा दिया करता था. उक्त तोता उनके परिवार के सदस्य के रुप में था और इन वर्षों के दौरान पिंजड़े में रहने के बजाए घर में खुले स्थान पर रहता था.

अपने तोते के खो जाने से हतोत्साहित बबीता देवी ने लोगों के बीच उसकी तलाश कर वापस लाने के लिए पर्चा छपवाकर बांटा है. वारसलिगंज स्थित एसएल सिन्हा कालेज के प्रोफेसर बच्चन पांडेय ने बताया कि उक्त महिला के तीन पुत्रों और रिश्तेदारों ने वाट्सअप के जरिए भी इसके लिए अभियान छेड़ा है, पर अब तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई है और उक्त महिला ने अपने तोते को वापस लाने वाले के लिए 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >