मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

नवादा:दमन विरोधी सर्वदलीय संघर्ष मोरचा के बैनर तले शुक्रवार को भ्रष्टाचार, बढ़ती डकैती व आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रजातंत्र चौक के समीप नुक्कड़ सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया. सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता अनिल मेहता ने कहा कि आये दिन चोरी व डकैती की घटनाओं में वृद्धि हो रही […]

नवादा:दमन विरोधी सर्वदलीय संघर्ष मोरचा के बैनर तले शुक्रवार को भ्रष्टाचार, बढ़ती डकैती व आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रजातंत्र चौक के समीप नुक्कड़ सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया. सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता अनिल मेहता ने कहा कि आये दिन चोरी व डकैती की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. एक ही दिन गोविंदपुर प्रखंड के दर्जनों गाड़ियों से लाखों की लूट होना गिरते विधि व्यवस्था की पहचान है. उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र द्वारा मानवाधिकार व मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है. सुशासन की सरकार कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल विकास का ढिंढोरा पीट कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार अकेला ने की. मौके पर राजद के प्रिंस तमन्ना, राज बल्लभ पासवान, जियाउल हक, मो महफुज आलम, संजू कुशवाहा, विजय कुमार वर्मा, मो शहनवाज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >