कहीं कम, तो कहीं अधिक रहा मतदान प्रतिशत

नवादा (नगर) : वोटरों की लंबी लाइन के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा, तो कई मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी भी तेजी से मतदान कराते दिखे. धमौल पंचायत में बने मध्य विद्यालय धमौल उत्तरी भाग बूथ संख्या 141 तथा दक्षिणी भाग बूथ संख्या 142 पर मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे चल रहा था. […]

नवादा (नगर) : वोटरों की लंबी लाइन के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम रहा, तो कई मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी भी तेजी से मतदान कराते दिखे. धमौल पंचायत में बने मध्य विद्यालय धमौल उत्तरी भाग बूथ संख्या 141 तथा दक्षिणी भाग बूथ संख्या 142 पर मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे चल रहा था.
दोपहर डेढ़ बजे तक उत्तरी भाग के 650 में से 260 वोटर तथा दक्षिणी भाग में 726 वोटरों ने केवल 245 वोटरों ने अपना मतदान किया था. वहीं, धमौल पंचायत में मदरसा तालिमुन इस्लाम में बने बूथ संख्या 134 पर दोपहर डेढ़ बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था. जबकि, मतदान केंद्र पर एक भी वोटर नहीं थे. यह सवाल जब अधिकारी के रूप में रहे वारिसलीगंज बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी तेजी से काम करता है, तो कोई धीरे से काम करता है.
जबकि, स्थानीय वोटरों ने यहां बोगस वोटिंग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शिकायत की. बावजूद अधिकारी टाल मटोल करते दिखे. जब पत्रकार ने उनसे जानना चाहा तो उन्होंने पत्रकारों को कहा कि इस मतदान केंद्र का फोटो नहीं लें. इससे साफ पता चल रहा था कि मतदान केंद्र पर गड़बड़ी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >