वामपंथी विचारों को स्वीकार नहीं करेंगे युवा

वामपंथी विचारों के खिलाफ अभाविप के सदस्यों ने समाहरणालय के समीप दिया धरना नवादा (नगर). वामपंथी विचारों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना दिया. नगर मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना में जेएनयू के छात्र सौरभ शर्मा पर आर्थिक जुर्माना लगाये जाने का पूर […]

वामपंथी विचारों के खिलाफ अभाविप के सदस्यों ने समाहरणालय के समीप दिया धरना
नवादा (नगर). वामपंथी विचारों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना दिया. नगर मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना में जेएनयू के छात्र सौरभ शर्मा पर आर्थिक जुर्माना लगाये जाने का पूर जोर विरोध किया गया.
धरना में मगध विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री अमित कुमार छोटू ने कहा कि वामपंथी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. समाज के सामने जिस प्रकार से देश विरोधी नारे लगा कर वह खुद को चर्चा में लाने का प्रयास कर रहा है. यह वामपंथियों की मानसिकता को दर्शाता है. जेएनयू विश्वविद्यालय में जिस प्रकार की घटना वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा किया गया है. यह शर्मनाक है. लेकिन, जेएनयू प्रशासन द्वारा जिस प्रकार जांच कर सजा की व्यवस्था की गयी व वह भी राष्ट्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.
राष्ट्रविरोधी गतिविधि में संलिप्त रहने वाले कन्हैया कुमार को केवल 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया गया और उसके सहयोगियों को तीन माह के लिए विश्वविद्यालय से निकाला गया है. जबकि, इस पूरे राष्ट्रद्रोही गतिविधियों को सार्वजनिक करनेवाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सौरभ शर्मा पर 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है.
जेएनयू प्रशासन के इस पक्षपात रवैये के खिलाफ परिषद यह आंदोलन कर रही है. विद्यार्थी परिषद में सौरभ शर्मा से आर्थिक दंड हटाने की मांग की. धरना कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अंकित कुमार शाही, विभाग प्रमुख दिवाकर कुमार, नगर सह मंत्री समीर राज, रीतेश रंजन, विवेक कुमार, सतीश कुमार, सोनू, गुड्डू यादव, ऋषि आदि विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >