अग्निपीड़ितों को तीन दिनों के अंदर दें मुआवजा

डीएम ने ‘अग्निपीड़ितों को समय पर नहीं मिल रहा मुआवजा’ शीर्षक से प्रभात खबर में छपी खबर पर लिया संज्ञान नवादा (नगर) : अगलगी की घटना के शिकार हुए लोगों को मुआवजा मिलने में हो रही देर से संबंधित खबर छपने के बाद डीएम मनोज कुमार ने संज्ञान लेते हुए तत्काल सभी पीड़ितों को तीन […]

डीएम ने ‘अग्निपीड़ितों को समय पर नहीं मिल रहा मुआवजा’ शीर्षक से प्रभात खबर में छपी खबर पर लिया संज्ञान
नवादा (नगर) : अगलगी की घटना के शिकार हुए लोगों को मुआवजा मिलने में हो रही देर से संबंधित खबर छपने के बाद डीएम मनोज कुमार ने संज्ञान लेते हुए तत्काल सभी पीड़ितों को तीन दिनों के अंदर मुआवजे के रुपये देने का आदेश दिया है.
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिये जाने वाले मुआवजे के रुपये मिलने में देरी से संबंधित शिकायतें लगातार आ रही थीं. जिला प्रशासन ने प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद कड़ा रूख अपनाते हुए सभी सीओ को तत्काल पीड़ित परिवारों को मुआवजे के रुपये देने का आदेश दिया है.
वहीं, सभी वैसे सीओ जिन्होंने अब तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया है, उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का आदेश भी दिया गया है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने बुधवार को प्रभात खबर में छपी खबर के बाद यह संज्ञान लिया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 12 प्रखंडों के 49 गांवों में 96 परिवारों को अगलगी से नुकसान के बदले मुआवजे के रुपये दिये जाने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >