सड़कों पर कूड़ा फेंक अभियान को मुंह चिढ़ा रहे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू कर देश के सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन शहर की सड़कों पर लोगों द्वारा जहां-तहां कूड़े-कचरे फेंक देने से इस अभियान को गति नहीं मिल रही है. नगर पर्षद के सफाईकर्मियों द्वारा सफाई में कोताही बरतने से लोगों की परेशानी […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू कर देश के सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन शहर की सड़कों पर लोगों द्वारा जहां-तहां कूड़े-कचरे फेंक देने से इस अभियान को गति नहीं मिल रही है. नगर पर्षद के सफाईकर्मियों द्वारा सफाई में कोताही बरतने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
नवादा (सदर) : दो अक्तूबर 2014 को से भारत में चलाये गये स्वच्छता अभियान को नवादा जिले में गति नहीं मिल रहा है. शहर को साफ सुथरा बनाने के बजाय सड़कों पर गंदगी फेंक कर लोग अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं. अभियान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपीलकी थी. नवादा में इस अभियान को गति नहीं मिल रहा है.
कहने को तो लोग लंबे चौड़े भाषण देकर शहर में फैले गंदगी के लिए नगर पर्षद व प्रशासन को जिम्मेवार ठहरा देते हैं. शहर को साफ रखने की जिम्मेवारी से मुंह मोड़ने से शहर में गंदगी पसरा हैं. शहर की सड़कों पर गंदगी फैलाने के लिए दुकानदार भी कम जिम्मेवार नहीं हैं. सुबह में नगर पर्षद के सफाईकर्मियों द्वारा सड़कों की सफाई किये जाने के बाद ही दुकान खोलनेवाले दुकानदार दुकानों से निकले कचड़े को कूड़ादान में फेंकने के बजाय सड़क पर ही फेंक देते हैं.
इसके परिणाम स्वरूप यह गंदगी अगले दिन सफाई होने तक सड़कों पर फैली रहती है. शहर के कोई भी रोड हो सभी जगहों पर हालात यही बना हुआ हैं. नगर पर्षद के सफाईकर्मी भी कचरा उठाने में कोताही बरत रहे हैं. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से सफाईकर्मियों को दो शिफ्ट में शहर की सफाई करने व कूड़ा उठाने की ड्यूटी दी गयी थी, परंतु कुछ दिनों तक यह योजना चलने के बाद बंद हो गयी. इसी का परिणाम है कि शहर की सड़कों के साथ ही गलियों में कूड़ा व कचरा का ढेर लगा रहता हैं.
शहर के प्रसाद बिगहा दूर्गा मंदिर के समीप, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, स्टेडियम रोड, नारदीगंज रोड गढ़ पर हो या मेन रोड सभी जगहों पर कूड़ों को अंबार दोपहर तक लगा रहा. शहर की सफाई के लिए नागरिकों को खुद की कार्यशैली में बदलाव लाने के साथ ही सोंच में भी बदलाव लाना होगा तभी स्वच्छ भारत मिशन को गति मिल सकती है. शहर के कई बुद्धिजीवि नागरिकों ने भी शहर के लोगों से अपने दिनचर्या में बदलाव लाते हुए शहर को साफ रखने में सहयोग की अपील की है. मंगलवार को कई लोगों ने कहा कि अपने घर व प्रतिष्ठान के आसपास साफ सफाई रखें, तो शहर अवश्य ही सुंदर हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >