अब चार बजे तक जमा होगा बिल

अच्छी खबर : ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ा रहा बिजली विभाग बिजली विभाग कई नयी व्यवस्थाओं की शुरुआत कर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी में है. उपभोक्ताओं को अब एसएमएस से बिल व आपूर्ति में गड़गड़ी की जानकारी मिलेगी. प्रत्येक 15 तारीख को बिल संबंधी गड़बड़ी दूर करने के लिए कैंप लगाया जायेगा. […]

अच्छी खबर : ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ा रहा बिजली विभाग
बिजली विभाग कई नयी व्यवस्थाओं की शुरुआत कर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी में है. उपभोक्ताओं को अब एसएमएस से बिल व आपूर्ति में गड़गड़ी की जानकारी मिलेगी. प्रत्येक 15 तारीख को बिल संबंधी गड़बड़ी दूर करने के लिए कैंप लगाया जायेगा. नवादा व वारिसलीगंज के शहरी क्षेत्रों में अब चार बजे तक बिजली बिल जमा होगा.
नवादा (नगर) : बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति में सुधार के लगातार प्रयास के साथ ही ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसके लिए अभियान तेज किया है. ग्राहकों के बिल से संबंधित गड़बड़ी दूर करने, बिल जमा करने के लिए समय बढ़ाये जाने व तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटने की सूचना अब एसएमएस के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है.
बिजली विभाग के नये तकनीक के साथ जुड़कर आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. जिला के शहरी क्षेत्र जहां रिलायंस इंफ्रास्ट्रेक्चर द्वारा बिजली उपलब्ध करायी जा रही है.
वैसे नवादा व वारिसलीगंज के शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के लिए चार बजे तक का समय दिया जायेगा. पहले सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी. इस समय को बढ़ाते हुए विभाग ने अब शाम चार बजे तक शहरी क्षेत्रों में बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी है.
साथ ही ग्राहकों को सुविधा देने के लिए विभाग द्वारा कई नयी व्यवस्थाओं की शुरुआत भी की जा रही है. बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ठीक करने के लिए सबडिवीजन स्तर पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को स्पेशल कैंप लगाने की घोषणा की गयी है. इसमें तत्काल सुधार होनेवाले बिल को ऑन स्पॉट सुधार कर दिया जायेगा. जबकि सुधार के लिए समय लगने पर विभाग द्वारा निर्धारित समय के अंदर बिल संबंधी गड़बड़ी को दूर करने की बात कही गयी.
ग्राहकों को अब एसएमएस के माध्यम से बिजली गड़बड़ी की सूचना दी जायेगी. इसके लिए नये सॉफ्टवेयर तैयार किये जा रहे है.
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिल जमा करने के समय उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर इंट्री करवा दें. ताकि एसएमएस के माध्यम से लोगों को बिजली वितरण में आ रही समस्या के बारे में जानकारी दी जा सके. मेंटेनेंस कार्य के कारण कितनी देर तक बिजली कटी रहेगी, इन सब बातों की जानकारी एसएमएस द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही बिजली बिल व अन्य विभाग संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >