सही प्रतिनिधि चुनने की बात मन में ही

हिसुआ : हिसुआ पूर्वी जिला पर्षद सीट पर शुरू से घमासान के आसार बने हुए थे, पर अब मतदाता सही निर्णय की ओर पहुंच रहे हैं. जनता सभी प्रत्याशियों का स्वागत कर रहे हैं, मुंह पर उनको वोट देने की बातें कह रहे हैं. पर मन की बात मन में ही है़ वे अपने मन […]

हिसुआ : हिसुआ पूर्वी जिला पर्षद सीट पर शुरू से घमासान के आसार बने हुए थे, पर अब मतदाता सही निर्णय की ओर पहुंच रहे हैं. जनता सभी प्रत्याशियों का स्वागत कर रहे हैं, मुंह पर उनको वोट देने की बातें कह रहे हैं.
पर मन की बात मन में ही है़ वे अपने मन की बात शेयर भी करते हैं तो एक दूसरों से ही़ लेकिन भेदिये लगे हुए हैं और थाह ले रहे हैं. जनता से कुछ उगला भी लेते हैं. जैसा की हर चुनाव में होता है आखिरी वक्त आते-आते मतदाता मन में निर्णय ले लेते हैं और उनके उद्गार बाहर आने लगते हैं. उनके उद्गार जब विभिन्न मायमों से प्रत्याशियों तक पहुंचती है तो प्रत्याशी अपनी जीत-हार का आकलन करते हैं और फिर जीत की होड़ में ऊपर रहनेवाले प्रत्याशी जीत के दावे करने लगते हैं.
हिसुआ क्षेत्र में अहम माने जाने वाला हिसुआ पूर्वी जिला पर्षद सीट पर के उम्मीदवारों के दावे आने लगे हैं. जंग के मैदान के रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू अपना दावा रखते हुए कहते हैं कि उनकी जीत सुनिश्चित है़ जनता उन्हें पहले भी सफल जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें देख चुकी है़ हमारा संकल्प सेवा का है, उद्देश्य भाईचारे का है और विकास का नारा लेकर हम जनता के सामने हैं. हमें जनता हमारा फल देगी़ जनता का रूझान आ रहा है़
पत्रकार आलोक कुमार का दावा है कि चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है़ प्रत्याशियों के सिर पर किसी ने किसी नेता व दिग्गज का हाथ है, लेकिन हम तो जनता के उम्मीदवार हैं. जनता ने हमें खड़ा किया और जनता हमें जीत दिला रही है़ निवर्तमान जिला पार्षद जितेंद्र कुमार सिंह जीतू का दावा है कि हम सभी के दुख-सुख के साथी रहे हैं.
जनता का काम किया है, उनकी समस्याओं की लड़ाई लड़ी है़ जनता हमें जीत दिला रही है़ कहीं कोई शक नहीं है हम जीत रहे हैं. नये लोगों का क्या भरोसा जीत से पहले सब यही दावे करते हैं. जमीन पर काम को उतारना और प्रेक्टिकल बनना आसान नहीं हैं.
लोग हमसे संतुष्ट हैं. सभी वर्गों का हमें समर्थन मिल रहा है़ इसी तरह के दावे एक-दो और प्रत्याशियों के हैं. पर, जनता सब की सुन रही है़ जनता को क्या करना है यह उनके मन की बात है और वे उन मन की बातों को 24 अप्रैल को बैलेट बक्स में डालेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >