कांचे ही बास के बहंगिया...

छठ पूजा को लेकर जम कर हो रही फलों की खरीदारी छठ व्रत को लेकर गांव से लेकर शहर तक माहौल भक्तमय हो गया है. छठ को लेकर बाजार में फलों व पूजा सामग्री की बिक्री तेज हो गयी है. शहर के प्रजातंत्र चौक से लाल चौक तक सड़क पर सैकड़ों अस्थायी फलों की दुकानें […]

छठ पूजा को लेकर जम कर हो रही फलों की खरीदारी
छठ व्रत को लेकर गांव से लेकर शहर तक माहौल भक्तमय हो गया है. छठ को लेकर बाजार में फलों व पूजा सामग्री की बिक्री तेज हो गयी है. शहर के प्रजातंत्र चौक से लाल चौक तक सड़क पर सैकड़ों अस्थायी फलों की दुकानें खुल गयी है. लोग सुबह से ही फलों की खरीदारी करते दिखे़
नवादा (सदर): चार दिवसीय सूर्योपासना के छठ व्रत को लेकर बाजार में फलों की खरीद बिक्री तेज हो गयी है. छठव्रतियों द्वारा प्रथम अस्ताचलगामी व द्वितीय उद्याचलगामी सूर्य को अर्घ देने के लिएतरह-तरह के फलों की खरीदारी की जा रही है. फल बाजार में फल खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ है.
शनिवार व रविवार को ही काफी मात्रा में दूसरे स्थानों से केला, सेब, अंगूर, संतरा, शकरकंद, अनार, नारियल, मूली, ईंख इत्यादि फलों की बड़ी खेप मंगायी गयी थी. फलों के थोक विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर फलों की डिमांड काफी रहने के कारण नासिक से फलों की आवक की गयी है. सोमवार को फलों की बिक्री को लेकर शहर के प्रजातंत्र चौक से लाल चौक तक सड़क पर सैकड़ों अस्थायी फलों की दुकानें खुल गयी है.
लोग सुबह से ही फलों की खरीदारी करते दिखे. फलों की अस्थायी दुकानें मंगलवार की दोपहर तक लगी रहेगी. जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से आनेवाले लोगों में भी छठ पूजा के लिए फलों की साथ-साथ अन्य जरूरी सामग्री की खरीदारी की. फलों के खुदा विक्रेता पप्पू कुमार ने बताया कि त्योहार को लेकर फलों की कीमतों में उछाल आया है. इसके बाद भी महंगाई पर श्रद्धा भारी पड़ रहा है. फलों की तेज कीमतों के बाद भी छठ पूजा के लिए लोग फलों की खरीदारी जम कर कर रहे है.
नवादा (सदर) : सोमवार को छठ पूजा के दूसरे दिन भगवान भास्कर के खरना का प्रसाद तैयार करने के लिए विभिन्न सरोबर, कुएं व नदियों से पानी लाने की होड़ रही. कई कुएं पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. कई कुएं का जलस्तर गिरने के कारण लोग दूसरे कुएं पर पानी के लिए निर्भर रहे. जलस्तर में आयी गिरावट से लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी. चार व दोपहिया वाहन का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूके. पानी भरने के लिए महिलाओं की भीड़ भी देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >