पिकअप पर लदे रबर मैट के बीच 57 कार्टन विदेशी शराब जब्त

झारखंड के बोकारो से वैशाली जिले ले जायी जा रही थी शराब

झारखंड के बोकारो से वैशाली जिले में ले जायी जा रही थी शराब एनएच-20 पर फरहा के पास उत्पाद पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार होली में खपाने के लिए फिल्मी स्टाइल में छिपायी गयी थी शराब प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 20 पर फरहा मोड़ के पास गुरुवार की शाम करीब 4.30 बजे एक पिकअप से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. पिकअप बीआर 06 सीजी 1413 की तलाशी लेने के क्रम में रबर मैट के बीचों-बीच 57 कार्टन विदेशी शराब पायी गयी. मौके से शराब धंधेबाज व पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब धंधे की गुप्त सूचना पर उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर एनएच-20 पर नाका लगाया गया. संदिग्ध पिकअप का पीछा कर फरहा गांव के पास रोक गया. पिकअप की तलाशी में काऊ मैट के बीच भारी मात्रा में शराब पायी गयी. पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के बोकारो जिले के बोकारो सेक्टर 9 एटूए स्ट्रीट नियर मस्जिद कॉलोनी निवासी भगवती चौधरी के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में गिरफ्तार धंधेबाज ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर हाजीपुर जा रहा था. बरामद शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल के 27 कार्टन, 180 एमएल के आठ कार्टन, रॉयल चैलेंज डीलक्स फाइनेस्ट प्रीमियम व्हिस्की 375 एमएल के 15 कॉर्टन, 180 एमएल के छह कार्टन और मैकडोवेल नंबर वन लग्जरी व्हिस्की 375 एमएल का एक कॉर्टन बरामद हुआ. कुल बरामद शराब कार्टन की संख्या 57, जबकि कुल बोतलों की संख्या 1704 है. जब्त शराब की कुल मात्रा 507.960 लीटर है. चालक से पूछताछ कर सभी संदिग्धों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. इस जांच अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री न्यूटन ने किया. इसमें सहयोग मद्य निषेध सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी एवं गृह रक्षक सागर ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >