प्रतिनिधि, मेसकौर
मेसकौर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रफीगंज मोड़ के पास से 200 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. मेसकौर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि रफीगंज के पास शराब कारोबारी भारी मात्रा में बाइक पर लोड कर देसी शराब लेकर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस को देख कर बाइक सवार युवक वाहन छोड़ कर फरार होने की कोशिश की. लेकिन , पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाइक पर लोड 200 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ कारोबारी को थाना लाया गया. कारोबारी की पहचान परनाडाबर थाना के हरनारयणपुर के मनीष कुमार पिता नरेश प्रसाद के रूप में हुई. कारोबारी को जांच के बाद न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
