नवादा के नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर

Nawada News : जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 22 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के लिए भी किया प्रेरित.

Nawada News : नौकरी की तलाश कर रहे जिले के युवाओं के लिए बुधवार का दिन उम्मीदों से भरा रहा. संयुक्त श्रम भवन, गोनावां, नवादा के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बनकर सामने आया. सुबह से ही मेले में युवाओं की भीड़ जुटने लगी. अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों ने निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपना बायोडाटा जमा किया और साक्षात्कार में हिस्सा लिया.

22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर

मेले में निजी क्षेत्र की कुल 22 नियोजक कंपनियों ने हिस्सा लिया. कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये. मेले में कुल 1388 अभ्यर्थियों का बायोडाटा नियोजकों ने प्राप्त किया. साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 350 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया. चयन होने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया.

सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में अवसर तलाशने की अपील

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. सरकारी आईटीआई, नवादा के उप प्राचार्य ने युवाओं को कौशल आधारित रोजगार के महत्व की जानकारी दी. वहीं, श्रम अधीक्षक ने युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया.

जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने कहा कि नियोजन मेला केवल नौकरी दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और रोजगार के अवसरों के बीच महत्वपूर्ण सेतु है. ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की क्षमता के अनुरूप उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प

रोजगार के साथ सरकारी योजनाओं की भी मिली जानकारी

मेले में रोजगार के साथ युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल भी लगाये गये थे. डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र, पीएनबी, आरसेटी एवं जीविका सहित अन्य विभागों के स्टॉल पर युवाओं को रोजगार, ऋण, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

Also Read : गोविंदपुर चौक और दरमनियां बाजार की सड़क बदहाल, हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं को होती परेशानी

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाने और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नये रास्ते तलाशने की अपील की. मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने जिले में रोजगार को लेकर बढ़ती जागरूकता और अवसरों की तलाश को भी सामने रखा.

Also Read : नवादा: वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग, कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >